जांजगीर चांपा ब्रेकिंग: 2 कातिलों को फांसी की सजा, कोर्ट ने हत्यारे चाचा-भतीजे को सुनाई सजा-ए-मौत, पंच का सिर कलम कर किया था VIDEO VIRAL

जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. हत्या के मामले में चाचा भतीजे को फांसी की सजा सुनाई गई है. जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर के न्यायाधीश सुरेश जून ने फैसला सुनाया।

बता दें कि शिवरीनारायण थाना के तुश्मा गांव में भी सोहित केवट और सुनील केवट ने गांव के पंच भागवत साहू की नृसंस हत्या कर दी थी. बदले की आग में झुलस रहे आरोपियों ने अपनी जमीन में दलाली करने वालों को भी मारने की धमकी देते हुए पानी टंकी में चढ़ कर हंगामा किए।

आरोपियों के इस हंगामा को देख कर गांव में दहशत का माहौल था. पुलिस आरोपियों को किसी तरह अपने कब्जा में लेने की तरकीब निकालने लगे. पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को समझाया. उन्हें किसी तरह नीचे लाने के लिए तैयार किया. अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद आरोपियों ने अपने आप को पुलिस के हवाले किया और अपनी समस्या को बताया।

पैसे के लेनदेन को लेकर तुसमा गांव के पंच को दिन दहाड़े मौत के घाट उतार दिया था. धारदार हथियार से सिर को धड़ से कर अलग दिया था. 20 नवंबर 2021 को शिवरीनारायण के तुसमा गांव में वारदात हुई थी.

हत्या के बाद गांव के पानी टंकी में चढ़कर वीडियो बनाकर वायरल किया था. आरोपी का नाम सोहित केंवट ओर सुनील केंवट है. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुसमा गांव का आरोपी है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close