अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, शॉल-श्रीफल देकर लिया आशीर्वाद

महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, बातचीत और वैज्ञानिक आकलन से समाधान निकालने पर जोर

 

अंबिकापुर, 1 अक्टूबर 2026। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के सियानगुड़ी में बुजुर्गों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने बुजुर्गों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्गों की जांच की और उन्हें जरूरी सलाह दी।

 

बुजुर्ग परिवार की सबसे बड़ी ताकत

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव और ज्ञान नई पीढ़ी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। घर में बुजुर्गों की मौजूदगी से संस्कार और परंपराएं आगे बढ़ती हैं और परिवार भी भावनात्मक रूप से मजबूत रहता है।

 

उन्होंने कहा कि माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। बुजुर्गों की सेवा और उनकी जरूरतों का ध्यान रखना केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

 

बुजुर्गों की जरूरतों का रखें ध्यान

 

मंत्री ने कहा कि वृद्धजनों के लिए सरकार और विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई योजनाएं और सुविधाएं संचालित की जा रही हैं। इनका लाभ जरूरतमंद बुजुर्गों तक पहुंचना जरूरी है। बुजुर्गों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए समाज के सभी लोगों को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने भी बुजुर्गों का सम्मान किया और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। लोगों से अपील की गई कि वे अपने माता-पिता और परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताएं और उनकी भावनाओं व जरूरतों को समझें।

 

गीत-संगीत से बुजुर्गों में दिखा उत्साह

 

कार्यक्रम में बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बना। इस दौरान गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनका सभी ने आनंद लिया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री व्ही.के. उके ने बुजुर्गों के लिए संचालित योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत सहित जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close