बस्तर की बदली तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

रायपुर, 1 अक्टूबर 2026। बस्तर में अब विकास और पर्यटन की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। इसी बदलाव को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए दिल्ली से आए 41 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बस्तर का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और गांवों, विकास कार्यों तथा पर्यटन स्थलों को करीब से देखा।

 

इन्फ्लुएंसर के दल ने राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद का प्रभाव कम होने के बाद सरकार की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सड़क जैसी सुविधाओं पर काम किया जा रहा है। इससे लोगों का भरोसा बढ़ रहा है और बस्तर में धीरे-धीरे माहौल बदल रहा है।

तीन दिन बस्तर में रहे इन्फ्लुएंसर

 

ये सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने करीब तीन दिन बस्तर में बिताए। इस दौरान नक्सल प्रभावित रहे गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर वहां की वर्तमान स्थिति को समझा।

 

इन्फ्लुएंसर ने बताया कि उन्हें मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से बस्तर में हो रहे बदलाव की जानकारी मिली थी। इसलिए वे खुद यहां आकर स्थिति देखना चाहते थे। दौरे के दौरान उन्हें बस्तर में शांति का माहौल और प्राकृतिक सुंदरता काफी पसंद आई।

 

सोशल मीडिया के जरिए बताएंगे बस्तर की कहानी

 

इन्फ्लुएंसर ने कहा कि बस्तर में उन्हें उम्मीद से ज्यादा सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। बेहतर सड़क संपर्क, रोजगार और पुनर्वास के लिए किए जा रहे प्रयास भी उन्हें दिखाई दिए। अब वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बस्तर के इन अनुभवों को लोगों तक पहुंचाएंगे।

 

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि बस्तर के बच्चों में पढ़ाई को लेकर रुचि बढ़ रही है। गांवों को सड़क और दूसरी सुविधाओं से जोड़ने का काम भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ने से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।

 

5 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा बस्तर का संदेश

 

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे ने बताया कि दिल्ली से आए 41 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से 5 करोड़ से अधिक लोग जुड़े हुए हैं। बस्तर में देखे गए बदलाव और पर्यटन की संभावनाओं को ये इन्फ्लुएंसर अपने सोशल मीडिया माध्यमों से लोगों तक पहुंचाएंगे।

 

इस दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close