प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बाइक रैली में लिया हिस्सा, युवा संवाद के जरिए सेवा और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील

पकरिया-झू में सेवा सेतु शिविर, 263 प्रकरणों में 13.14 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत

 

जांजगीर-चांपा, 1 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ गुरुवार को जांजगीर पहुंची। गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य जनसेवा और राष्ट्रसेवा का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। जांजगीर पहुंचने पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बाइक सवार युवाओं का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री चौधरी ने बाइक रैली में शामिल होकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया और युवा संवाद कार्यक्रम में उनसे चर्चा की।

 

कार्यक्रम के दौरान यात्रा में शामिल युवाओं को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसद कमलेश जांगड़े, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

युवाओं की भागीदारी से विकास को मिलेगी गति: ओ.पी. चौधरी

 

युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष जनसेवा, राष्ट्रसेवा और देश के विकास के संकल्प से जुड़े हैं। उन्होंने वडनगर से वाराणसी तक यात्रा कर रहे युवाओं का स्वागत करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

मंत्री चौधरी ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नए विचार देश और प्रदेश के विकास को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि विकास के साथ अपनी संस्कृति और विरासत को सहेजना भी जरूरी है।

 

उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझकर काम करे, तो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में योगदान दे सकता है।

 

सेवा संकल्प अभियान से जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास

 

सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक यात्रा कर रहे युवाओं की पहल से समाज में सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश पहुंचेगा। उन्होंने युवाओं से समाज और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

गांव-गांव तक पहुंच रहा सेवा का संदेश

 

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा, विकास और सुशासन से जुड़े कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, प्रियंका पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, रामदेव कुमावत, गुलाब सिंह चंदेल, अमर सुल्तानिया, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, रवि पांडेय, नंदिनी राजवाड़े, संतोषी सिंह, विकास शर्मा, हितेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं युवा उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close