
गांधी जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने लगाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, शॉल-श्रीफल देकर लिया आशीर्वाद
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर के बाहर साफ-सफाई की। उन्होंने खुद झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस दौरान लोक भवन के अधिकारी और कर्मचारी भी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। सभी ने परिसर के अलग-अलग स्थानों पर सफाई की और कचरा इकट्ठा कर उसका उचित निपटान किया।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर समाज बनाने के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे।



