गांधी और शास्त्री जी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गांधी जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने लगाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश

 

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर पूरी दुनिया को शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के हर वर्ग के कल्याण और देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देते हैं।

 

उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें सच्चाई के रास्ते पर चलने और समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की सीख देता है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उनका सादा जीवन, मजबूत नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण सभी भारतीयों के लिए प्रेरणादायक है। उनका दिया नारा ‘जय जवान-जय किसान’ देश की सुरक्षा में जवानों और देश की समृद्धि में किसानों के योगदान को दर्शाता है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को अपनाकर हम जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close