
विकासखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शासकीय हाई स्कूल मुलमुला की शीतल मनहर एवं सरिता श्रीवास प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रही
जांजगीर चाम्पा //सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल मुलमुला में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य श्रीमती सावित्री सिंह यादव के निर्देशन पर डॉ.ज्योति सक्सेना व्याख्याता सांस्कृतिक प्रभारी के कुशल मार्गदर्शन पर किया गया संकुल मुलमुला में विकसित भारत, मेरे सपनों के भारत विषय पर चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई पामगढ़ विकासखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शासकीय हाई स्कूल मुलमुला की छात्राओं ने बाजी मारी प्रथम स्थान पर शीतल मनहर एवं द्वितीय स्थान पर सरिता श्रीवास रही।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी आए हुए अतिथि सभी ने बधाई दी शीतल मनहर एवं सरिता श्रीवास के भाषण प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आने पर समस्त मुलमुला स्टाफ एवं संकुल मुलमुला गौरांवित महसूस कर रहा है। 3 अक्टूबर को जिले में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।



