खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं, ASI और संस्कृति विभाग के बीच हुआ एमओयू

 

रायपुर, 1 अक्टूबर 2026। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से रायपुर की विभिन्न गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल बुधवार को पूरा हो गया। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन किया।

 

यह चयन ट्रायल तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी और फुटबॉल के लिए आयोजित किया गया था। खिलाड़ियों का परीक्षण अलग-अलग खेल मैदानों में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की मौजूदगी में किया गया।

अंतिम दिन कुल 169 खिलाड़ियों के खेल कौशल की जांच की गई। इनमें हॉकी के 57, फुटबॉल के 57, तीरंदाजी के 23 और एथलेटिक्स के 32 खिलाड़ी शामिल रहे।

 

खिलाड़ियों का चयन केवल सामान्य प्रदर्शन के आधार पर नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी अलग-अलग तकनीकी क्षमताओं के आधार पर किया गया। फुटबॉल खिलाड़ियों की पासिंग, ड्रिबलिंग, पोजिशनिंग और मैच सेंस जैसी खूबियां देखी गईं।

 

इसी तरह तीरंदाजी में शूटिंग, पोस्चर, ड्रॉ लेंथ और एकाग्रता की जांच की गई। एथलेटिक्स में दौड़, पैदल चाल, हाई जंप, लॉन्ग जंप, गोला फेंक, तवा फेंक और भाला फेंक जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की क्षमता परखी गई।

 

हॉकी खिलाड़ियों के हिट, पुश, स्कूप, स्टॉपिंग, रिसीविंग, टैकलिंग और गोलकीपिंग जैसी तकनीकी खूबियों का भी बारीकी से परीक्षण किया गया।

 

इन ट्रायल के जरिए विभाग द्वारा नए खिलाड़ियों के साथ-साथ पहले से अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के प्रदर्शन का भी मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य खिलाड़ियों को खेल अकादमियों में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close