गांधी जयंती पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने महात्मा गांधी को किया नमन
गांधी जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने लगाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश
जांजगीर-चांपा, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों और कर्मचारियों से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के विचारों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांधीजी के आदर्श आज भी समाज और देश को सही दिशा दिखाते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर हम समाज की बेहतरी और जनसेवा में अपना योगदान दे सकते हैं।



