
Global36garh news:हर घर तिरंगा,अभियान के तहत पामगढ़ में तिरंगा यात्रा
Global36garh news पामगढ़/ छ.ग. ज्ञान ज्योति उच्च माध्य विद्यालय एवं संत शिरोमणि गुरुघासीदास महाविद्यालय पामगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत पामगढ़ में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन कर हर घर तिरंगा के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संचालक डॉ राजाराम बनर्जी, पी के दिव्य, के जे राय एवं विद्यालय प्राचार्य डी के सुमन द्वारा तिरंगा लहरा कर किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवक के साथ विद्यालय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।
Live Cricket
Live Share Market



