दो महीने से उलझी हत्या की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

 

पामगढ़। मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब दो महीने की जांच के बाद बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग मुख्य वजह सामने आई है।

 

पुलिस के मुताबिक 27 जून 2026 की रात ग्राम कोसा निवासी युवक अमित भंडारी अपने घर से निकला था। इसके बाद उसका शव अगले दिन बरामद हुआ। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन शुरुआती दौर में हत्या से जुड़े कई सवालों का जवाब नहीं मिल पा रहा था।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तरीकों का सहारा लिया। जांच टीम ने 200 से अधिक टावर डंप, सीडीआर, आईपीडीआर और सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए एलवीए, ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट जैसी प्रक्रियाओं से भी जांच को आगे बढ़ाया गया।

 

पुलिस ने घटनास्थल का री-क्रिएशन और पुनर्निर्माण कराया तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का दोबारा विश्लेषण किया। इन सभी जांचों से मिले सुरागों को जोड़ने के बाद पुलिस हत्या की गुत्थी तक पहुंची।

 

तीन आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस ने मामले में बजरंग सिंह क्षत्रिय, पप्पू सिंह क्षत्रिय और संतोषी सिंह क्षत्रिय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ और जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा कारण सामने आया है।

 

हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद

 

जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए छोटे फावड़े/कुदाल और लोहे की छोटी सीढ़ी को भी महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में शामिल किया है।

 

डॉग स्क्वायड ने भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

 

मामले की जांच में 7 वर्ष से अधिक अनुभव रखने वाली वरिष्ठ ट्रेंड डॉग विमला की भी विशेष भूमिका रही। घटनास्थल से मिले सुरागों को तलाशने में डॉग स्क्वायड ने जांच टीम की मदद की।

 

पुलिस ने आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा, फोरेंसिक जांच और घटनास्थल के री-क्रिएशन सहित कई स्तरों पर जांच करते हुए करीब दो महीने से अनसुलझे इस मामले का खुलासा किया।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close