युथ 4 चेंज के तत्वावधान में नवा तालाब परिसर में वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ

 

भंवतरा, 19 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत भंवतरा में रविवार को युथ 4 चेंज के तत्वावधान में नवा तालाब परिसर में वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित करना है।

अभियान के दौरान युवा साथियों मेघा, गुंजन, राजेश्वरी, मोनिका, नंदनी, सारिका, भारती पटेल, अमरिका, चंचल, विद्या, एकता, सिमरन, गुलाब वर्मा, आशीष, मनी दिनकर, विरेंद्र तिवारी, लालू लहरे एवं सुभाष खूंटे ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। सभी युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की सुरक्षा और उनके संवर्धन का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत भंवतरा के सरपंच श्री राजाराम कश्यप, रामकुमार कश्यप (उपसरपंच प्रतिनिधि), विकास खूंटे (पंच), रामभरोस कश्यप (पंच), पंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश, यूथ 4 चेंज के प्रदेश समन्वयक श्री रामेश्वर कुर्रे तथा जिला अध्यक्ष श्री सोमेश श्रीवास विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और इसे जनभागीदारी का सशक्त माध्यम बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि “वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं।” उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा बदलाव संभव है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल तथा अपने परिवार और समाज के अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का सामूहिक संकल्प लिया। युथ 4 चेंज ने आने वाले समय में भी इस अभियान को निरंतर जारी रखने की बात कही, ताकि ग्राम पंचायत भंवतरा को एक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल ग्राम के रूप में विकसित किया जा सके।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close