5 दिन बाद टूटा अनशन: जूस पिलाकर कराया समाप्त, 9 घंटे का चक्काजाम भी खत्म

 

पामगढ़/डोंगाकोहरौद। जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर डोंगाकोहरौद में पिछले 5 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया।

 

इससे पहले ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर पामगढ़–शिवरीनारायण–बिलासपुर मुख्य मार्ग पर करीब 9 घंटे तक चक्काजाम कर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक के बाद प्रशासन और ग्रामीणों के बीच चार बिंदुओं पर सहमति बनी तथा एक समिति का गठन किया गया। सहमति बनने के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया और आमरण अनशन भी खत्म हो गया।

 

बैठक में इन बिंदुओं पर बनी सहमति:

 

• लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।

• निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी।

• सड़क सीमा क्षेत्र में आने वाले 21 खातेदारों से संबंधित विषय स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के सहयोग से सुलझाया जाएगा।

• उक्त मार्ग पर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।

इस दौरान मौके पर जिले के अपर कलेक्टर, एडिशनल एसपी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी, एसडीओपी, पामगढ़ थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close