पामगढ़ टाइम्स मासिक पत्रिका के तृतीय स्थापना दिवस पर हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

पामगढ़, 19 जुलाई 2026। पामगढ़ टाइम्स मासिक पत्रिका के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को भव्य स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों के द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर छत्तीसगढ़ महतारी भारत माता के तेल चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर गया।

तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत बुके भेंट कर किया गया.

पामगढ़ टाइम्स के संपादक उदय हरबंश ने अपने तीन वर्षों की वैचारिक यात्रा को अपने शब्दों में लोगों के साथ साझा किया श्री हरवंश ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है यह यात्रा केवल पृष्टों का एक संग्रह नहीं बल्कि पामगढ़ और उसके आसपास के अंचलों की धड़कनों की समस्याओं और संभावनाओं का स्वर देने का एक छोटा सा प्रयास है जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो पाते हैं कि इन 36 महीनो में हमनें अनुभव की एक अमूल्य थाती दी है हमने समाज के हर उस वर्ग तक पहुंचाने का प्रयत्न किया जो मुख्य धारा से कहीं ना कहीं उपेक्षित रह जाता है.

 

तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित मुख्य अतिथि अतिथि पामगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य प्रीति अजय दिव्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष लहरे, पूर्व जनपद अध्यक्ष डमरू मनहर साहित्यकार समय दास अविनाशी, समाजसेवी विभीषण पात्रे, व्यापारी संघ अध्यक्ष शशि प्रताप टांडे सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.

 

समाज में विशिष्ट योगदान के लिए लोगों का हुआ सम्मान

 

समाज सेवा पत्रकारिता शिक्षा व्यापारी अधिकारी कर्मचारी कला
सहित अन्य विधाओं में लोगों का सम्मान किया गया

 

इस कार्यक्रम के प्रायोजक रहे…

 

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड कोटा डबरी चंपा, सूरज स्टील फर्नीचर एवं अल्युमिनियम पामगढ़, गुप्ता मोबाइल एवं इंटरप्राइजेस, H. K. फ्यूल्स, विधाता जनरल स्टोर, गुरु नानक हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रिकल, मोनिका मोबाइल, आदित्य सर्विसेज, पंकज पेट्रोलियम, अमित सेल्स, सूरज बूट हाउस, अनीशा जनरल स्टोर एंड बुक डिपो, ब्रिलियंट मॉडल स्कूल, अमर ट्रेडर्स, अमर मोबाइल, देव इलेक्ट्रिकल्स कान्हा ट्रेडर्स, साईं कंप्यूटर वर्ल्ड, श्री ज्वेलर्स, मां प्रज्ञा पैथोलॉजी गणेश फ्लाई अश ब्रिक्स मेऊ।

कार्यक्रम में अरपा पैरी के धार गीत एवं संविधान वाचन किया गया कार्यक्रम के समापन पर एक पेड़ मां के नाम का वृक्षारोपण किया भी गया इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे किशोरी कश्यप, हरप्रीत गांधी उमेश कांत शुभम दिनकर प्रकाश लहमोर विश्वनाथ प्रताप यादव राम विश्वास सोनकर सुनील दिनकर देवनारायण कृष्णा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आभार प्रकट मंच संचालन कर रहे वीरेंद्र देवांगन ने किया.कार्यक्रम का आयोजन श्यामा पैलेस, नेवराबंद रोड, पामगढ़ किया गया था।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close