ब्रेकिंग न्यूज़:इंटरनेशनल इनरव्हील क्लब ऑफ बिलासपुर 326 के द्वारा डॉक्टर्स डे मनाया गया

बिलासपुर /डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में इनरव्हील क्लब ऑफ बिलासपुर 326 के नए सत्र 2023 -24 की प्रेसिडेंट श्रीमती लीना सिंह एवं सचिव सुनीता चावला के कुशल मार्गदर्शन पर डॉक्टर डे कैरियर प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल ठेका में डॉक्टर आकांक्षा सिंह दीक्षित के मोटीवेशनल स्पीच से स्कूल की कक्षा छठवीं से 12वीं तक की छात्राओं को पीरियड्स की सही जानकारी ,उस समय क्या क्या सावधानी रखनी चाहिए ,बच्चों को पीरियड किस उम्र में शुरू होते हैं ,उस समय क्या -क्या दिक्कतें आती हैं ,उनसे किस तरीके से निजात पायी जाए,शारीरिक,स्वच्छता, योग,अधिक पानी पीना,सलाद,पौष्टिक भोजन इन पर विस्तार से चर्चा की गई पीरियड के दौरान किस तरह स्वच्छता को रखना होता है ,इन सब बातों के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया साथ ही स्टूडेंट के जो प्रॉब्लम्स रहते हैं या उनके जो प्रश्न थे उनकी भी समस्याओं का निदान किया गुड टच एवं बैड टच की भी जानकारी दी गई ,साथ ही सभी का हेल्थ चेक भी किया गया ,क्लब की ओर से डॉ आकांक्षा सिंह दीक्षित को पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया क्लब की ओर से सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी के सामान दिए गए कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष लीना सिंह सचिव श्रीमती सुनीता चावला ,आसंमा नासिर खान, ग्लोरिया के पिल्ले ,जय श्री भट्टाचार्य, प्रमिला गुप्ता,निशा क्षत्री, मंजू ढंढारिया , ज्योति सक्सेना ,परवीन आलम अश्विनी यादव ,सावित्री अग्रवाल, भूमिका डोडेजा,स्नेहा अग्रवाल इत्यादि इनरव्हील सिस्टर उपस्थित रही ।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close