छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति और राष्ट्रीय सेवा योजना का संयुक्त आयोजन

 

बिलासपुर, 18 अगस्त 2026/राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के निर्देशानुसार आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं संजीव झा व अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ खेमराज सोनवानी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक संचालित सघन प्रचार-प्रसार अभियान के अंतर्गत युवाओं में एचआईवी एवं एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में संभाग स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में रेड रिबन क्लबों के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व विद्यालय के कुलसचिव तारणीश गौतम ने युवाओं से जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए स्वास्थ्य समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। विजेता धावकों को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया ये सभी धावक रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मैराथन में शामिल होंगे।

मैराथन दौड़ का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) राम गोपाल करियारे ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। युवाओं को सही जानकारी देकर न केवल संक्रमण से बचाया जा सकता है, बल्कि समाज में व्याप्त भ्रांतियों और भेदभाव को भी दूर किया जा सकता है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव तारनीश गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि युवा किसी भी सामाजिक परिवर्तन के सबसे बड़े वाहक होते हैं। एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक होकर वे स्वयं सुरक्षित रह सकते हैं तथा अपने परिवार और समाज को भी जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 11 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ में संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रथम पांच-पांच प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे तथा एचआईवी जागरूकता अभियान के संदेशवाहक के रूप में कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति की सहायक संचालक पब्लिकेशन (आईईसी) द्वारा युवाओं को एचआईवी संबंधी जानकारी एवं परामर्श के लिए उपलब्ध 1097 टोल-फ्री हेल्पलाइन तथा ब्रेक फ्री इंडिया प्लेटफॉर्म की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवा रिस्क असेसमेंट कर अपनी स्थिति का आकलन कर सकते हैं तथा आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं,उन्होंने कहा कि युवा सोशल मीडिया के डेटिंग ऐप के उपयोग में सावधानी बरतें। साथ ही सही जानकारी के लिए नेको इंडिया और छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि एच आई वी संक्रमितों के प्रति भेदभाव न हो इसके लिए भी युवा अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर विश्व विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य समन्वयक मनोज सिन्हा सहित विभिन्न महाविद्यालयों के खेल अधिकारी, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने एचआईवी के प्रति जागरूकता फैलाने तथा भेदभाव-मुक्त एवं संक्रमण-मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close