
ब्रेकिंग न्यूज़:श्रीराम पप्पू बघेल के सदस्य बनने के बाद प्रथम पामगढ़ आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत
10 नवंबर 2022 पामगढ़। राज्य अनुसूचित जाति आयोग छत्तीसगढ़ शासन के नवनियुक्त सदस्य श्री राम पप्पू बघेल शपथ लेने के बाद प्रथम पामगढ़ आगमन पर गाजे-बाजे के साथ जगह-जगह ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जहां डीजे, गाजे बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और श्रीराम पप्पू बघेल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दुप्पटा चौक से सड़क मार्ग से होते हुए चंडीपारा चौक पहुंचे। इस दौरान ग्राम के सरपंच जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुख, ग्राम के महिला समितियों सहित क्षेत्र की जनता ने पप्पू बघेल ऐतिहासिक रूप में स्वागत किया।
बीते रविवार की दोपहर 3:00 बजे रायपुर बिलासपुर मार्ग से पामगढ़ अकलतरा चौक पहुंचे जहां पर कांग्रेसीजनों एवं समाज के लोगों ने उनका फूल माला के साथ जोरदार स्वागत किया।
उसके बाद उन्होने सर्व समाज के आराध्य देव स्थलियों में जाकर पूजा अर्चना दुआ प्रार्थना किया सर्वप्रथम चंडी दाई में पूजा अर्चना के बाद राधा स्वामी मंदिर ,मजार में चादर चढ़ाया गाया, गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद,बाबासाहेब आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण बहोरिक लाल सूर्यवंशी चौक में माल्यार्पण किया , जिसके बाद वें सतनाम भवन जैतखाम में पूजा अर्चना, न्यू भाटा बस स्टैंड मऊ भाठा अंबेडकर चौक में माल्यार्पण कर मेहंदी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर रहौद में माता गादी दाई की पूजा अर्चना के बाद लोहर्सी में रक्तमौली माता की पूजा अर्चना के बाद खरौद में स्वर्गीय परसराम भरद्वाज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लक्ष्मणेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना, के बाद शिवरीनारायण आगमन, शीतला मंदिर में पूजा जैतखाम में पूजा , बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण और अंत में भगवान श्री नर नारायण के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन हुआ।
जगह जगह हुआ हुआ स्वागत
पामगढ़ के चंडीपारा में गाजे-बाजे आतिशबाजी के साथ स्वागत किया साथ ही ग्राम के सरपंच कमलेश जायसवाल एवं अन्य लोगों के द्वारा नारियल से श्रीराम पप्पू बघेल को तौला गया। साथी अंबेडकर चौक सतनाम भवन में श्रीराम पप्पू बघेल का समाज के लोगों सहित कांग्रेसीजनों ने फूल माला पहनाकर एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस दौरान नगर पंचायत खरौद शिवरीनारायण में गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष कांग्रेसीजन एवं नगरवासीयो ने ऐतिहासिक रूप से स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि आज मैं बहुत खुश और अभिभूत हूं इसके लिए केंद्रीय, प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जिला नेतृत्व सहित स्थानीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ। जिन्होंने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ पार्टी ने मुझे मौका दिया। निश्चित ही सभी के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के साथ पार्टी को शिखर पर पहुंचाने का काम करते हुए सभी के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया
कार्यक्रम में उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दुर्गेश्वर प्रसाद तिवारी सखीराम कश्यप गिरधारी यादव सहित नवीन सोनी रमेश खरे अकलतरा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश्वर टंडन खुलन सोनवानी मनोज अंजनी तिवारी, राजेश बघेल अंकी सिंह गांधी, राजेंद्र बर्मन, धीरेंद्र सुनहरे, राजेश भरद्वाज अनिल बघेल पंकज बंजारे कमलेश जायसवाल नरेंद्र डहरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन एवं समर्थक शामिल थे।
टेंपल सिटी में हुआ जोरदार स्वागत
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त सदस्य
श्रीराम पप्पू बघेल का टेंपल सिटी शिवरीनारायण में कांग्रेसियों ने की जोरदार स्वागत सभी ने सामूहिक बधाई प्रेषित की
शिवरीनारायण नगर की मठ मंदिर पुजारी त्यागी महाराज, मुख्तियार सुखराम दास महराज ने, भगवान श्री नर नारायण की छाया चित्र भेंटकर नई जिम्मेदारी मिलने पर पप्पू बघेल को बधाई
वही नगर के कांग्रेसियों ने आत्मीय स्वागत किया जोरदार आतिशबाजी बाजे गाजे के साथ नगर के मुख्य मार्ग स्थित शीतला मंदिर के पास पुष्पहार गुलदस्ता से स्वागत किया वही ,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक में तराजू में फलों से तौलकर स्वागत किया
जिसके बाद ,भगवान श्री नर नारायण मंदिर जगन्नाथ मंदिर की दर्शन लाभ अर्जित कर प्रदेश वासियों के लिए खुशहाली की कामना की।
इस दौरान शिवरीनारायण नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी पार्षद गण सर्वश्री पिंटू भट्ट शिव सोनी जी रामानी सारथी गाना सारथी खरौद नगर पंचायत अध्यक्ष कांति केसरवानी रामलाल यादव कपिल भारद्वाज
विमल सारथी ,हरदेव चौहान ,हर्षवर्धन तिवारी सुधांशु तिवारी मिथुन केवट ,दिलेश्वर केशरवानी,भागवत सारथी,धनजय कर्ष, तोरण केवट, राकेश शर्मा ,विशाल प्रभुवा प्रकाश शर्मा सहित सैकड़ों लोगो ने बधाई प्रेषित की…वही पप्पू बघेल ने सबका आभार व्यक्त किया



