रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प, PPP मॉडल पर बनेगा शानदार बॉटनिकल गार्डन

 

रायपुर, 31 अगस्त 2026। रायपुर के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब नए और आकर्षक रूप में विकसित किया जाएगा। इसके कायाकल्प पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। बॉटनिकल गार्डन को भी नए सिरे से विकसित किया जाएगा।

 

मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों ने नंदनवन के पुनर्विकास की योजना का प्रस्तुतीकरण मुख्य सचिव विकास शील के सामने किया।

 

PPP मॉडल से होगा विकास

 

नंदनवन की पूरी परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित करने की योजना है। इसके तहत निजी क्षेत्र की भागीदारी से नंदनवन में जरूरी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाया जाएगा।

 

बॉटनिकल गार्डन को भी नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा, जिससे यहां पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को घूमने और प्रकृति के करीब समय बिताने का बेहतर अवसर मिल सके।

 

पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष जोर

 

मुख्य सचिव विकास शील ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नंदनवन के विकास में पर्यटकों और आम लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

 

उन्होंने कहा कि परियोजना ऐसी होनी चाहिए, जिससे नंदनवन लोगों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बन सके। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आवश्यक जन-सुविधाएं विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

 

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

 

समीक्षा बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, NRDA के सीईओ चंदन कुमार सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close