छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’, 10 श्रेणियों में होंगे सम्मान

 

रायपुर, 30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले लोगों व संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे साल ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ देने जा रहा है।

 

इस पुरस्कार में होटल, टूर ऑपरेटर, पर्यटन स्टार्टअप, रिसॉर्ट, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म सहित कुल 10 श्रेणियां शामिल की गई हैं। हर श्रेणी में एक विजेता चुना जाएगा। विजेता को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और मेमेंटो दिया जाएगा।

 

पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 है।

 

इन 10 श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार

 

1. सर्वश्रेष्ठ होटल

2. सर्वश्रेष्ठ पंजीकृत टूर ऑपरेटर

3. सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन

4. सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता

5. CTB Star Performer – सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट

6. CTB Star Performer – पर्यटक सूचना केंद्र

7. सर्वश्रेष्ठ होमस्टे

8. सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

9. सर्वश्रेष्ठ इको टूरिज्म साइट

10. सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म

 

होटल और टूर ऑपरेटर के काम का होगा मूल्यांकन

 

सर्वश्रेष्ठ होटल का चयन उसकी सुविधाओं, सेवाओं, कारोबार, कार्यक्रमों और पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों के आधार पर किया जाएगा। रोजगार सृजन, CSR और सतत पर्यटन में योगदान को भी महत्व दिया जाएगा।

 

वहीं टूर ऑपरेटर के लिए पर्यटकों के लिए आवास, परिवहन, घूमने की व्यवस्था और अन्य पर्यटन गतिविधियों के संचालन के साथ छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के प्रचार को देखा जाएगा। वेबसाइट और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को भी मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।

 

पर्यटन को बढ़ावा देने वाले जिले को भी पुरस्कार

 

जिस जिले ने पर्यटन स्थलों के विकास, साफ-सफाई, बेहतर प्रबंधन और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए अच्छा काम किया होगा, उसे सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन अवॉर्ड दिया जाएगा।

 

पर्यटन स्थलों पर कचरा प्रबंधन, हरित पहल, स्थानीय संस्कृति, ग्रामीण जीवन, प्रकृति आधारित गतिविधियों और रोजगार सृजन जैसे कामों को भी देखा जाएगा।

 

पर्यटन स्टार्टअप को मिलेगा मौका

 

पर्यटन क्षेत्र में नए आइडिया और तकनीक के जरिए काम करने वाले स्टार्टअप और उद्यमियों को भी सम्मान मिलेगा। ऐसे उद्यमियों को चुना जाएगा, जिन्होंने छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बेहतर, आसान और आकर्षक बनाने के लिए कुछ नया किया है।

 

रिसॉर्ट और पर्यटक सूचना केंद्र भी दौड़ में

 

CTB Star Performer श्रेणी में पर्यटन बोर्ड के रिसॉर्ट और पर्यटक सूचना केंद्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा।

 

रिसॉर्ट के लिए टर्नओवर, लाभ और कमरों की बुकिंग जैसे आंकड़ों को आधार बनाया जाएगा। वहीं पर्यटक सूचना केंद्रों में पूरे साल पर्यटकों के लिए बुकिंग उपलब्ध कराने के प्रदर्शन को देखा जाएगा।

 

होमस्टे से गांवों को जोड़ने वालों को सम्मान

 

सर्वश्रेष्ठ होमस्टे का चयन बुकिंग, पर्यटकों की संख्या, आय में बढ़ोतरी और दी जाने वाली सुविधाओं के आधार पर किया जाएगा।

 

ऐसे होमस्टे को प्राथमिकता दी जाएगी, जो स्थानीय लोगों को पर्यटन से जोड़ते हैं, स्थानीय भोजन और उत्पादों को बढ़ावा देते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करते हैं।

 

सोशल मीडिया से छत्तीसगढ़ की पहचान बढ़ाने वालों को पुरस्कार

 

आज पर्यटन के प्रचार में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका है। इसी को देखते हुए सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की श्रेणी भी रखी गई है।

 

छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों पर रील, वीडियो और अन्य डिजिटल कंटेंट बनाकर राज्य के पर्यटन को देश और दुनिया तक पहुंचाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

फेसबुक, इंस्टाग्राम और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की पहुंच और पिछले तीन साल के प्रदर्शन को भी मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।

 

पर्यावरण बचाने वाले इको-टूरिज्म स्थल को भी सम्मान

 

इको-टूरिज्म श्रेणी में पर्यावरण के अनुकूल और लंबे समय तक चलने वाली पर्यटन परियोजनाओं को सम्मान दिया जाएगा। परियोजना का छत्तीसगढ़ में होना और कम से कम दो साल से संचालित होना जरूरी है।

 

जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और स्थानीय लोगों की भागीदारी जैसे कामों को खास महत्व दिया जाएगा।

 

एडवेंचर टूरिज्म को भी मिलेगा बढ़ावा

 

छत्तीसगढ़ में कैंपिंग और अन्य साहसिक गतिविधियां संचालित करने वाले संचालकों को भी पुरस्कार दिया जाएगा।

 

पर्यटकों की संख्या, कमाई, सुरक्षा व्यवस्था, नए एडवेंचर प्रोडक्ट और पर्यटन स्थलों को विकसित करने के प्रयासों को मूल्यांकन का आधार बनाया जाएगा।

 

15 सितंबर तक भेज सकते हैं आवेदन

 

पुरस्कार के लिए इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं अपना आवेदन 15 सितंबर 2026 तक ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।

 

ई-मेल: it@visitcg.in

 

आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड से 94594-60947 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

पर्यटन क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को प्रोत्साहन

 

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का यह पुरस्कार पर्यटन क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को पहचान देने के साथ-साथ नए प्रयोग, बेहतर सेवाएं, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास है।

 

इससे होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे, टूर ऑपरेटर, स्टार्टअप, कंटेंट क्रिएटर और एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े लोगों को अपने काम को सामने लाने का मौका मिलेगा। साथ ही छत्तीसगढ़ के पर्यटन को देश और दुनिया के सामने बेहतर तरीके से पेश करने में भी मदद मिलेगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close