
मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन
रायपुर, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।
यह पुस्तक मिनवाखाड़ क्षेत्र में संचालित संसदीय संकुल विकास परियोजना से जुड़ी गतिविधियों, विकास कार्यों और क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करती है। पुस्तक के माध्यम से क्षेत्र के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और विभिन्न पहलुओं को व्यापक रूप से सामने लाने का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम तथा विधायक श्री प्रबोध मिंज उपस्थित रहे।
Live Cricket
Live Share Market



