उर्वरक विक्रेता मेसर्स ओम प्रकाश मित्तल का लाइसेंस निरस्त

 

जांजगीर-चांपा, 27 अगस्त 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा बलौदा स्थित मेसर्स ओम प्रकाश मित्तल उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई यूरिया उर्वरक को निर्धारित शासकीय दर से अधिक मूल्य पर विक्रय किए जाने की शिकायत की जांच के लिए की गई।

 

निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठान में कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि उर्वरक विक्रेता अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) द्वारा जारी नक्शे में दर्ज विक्रय स्थल पर उर्वरक का विक्रय नहीं कर रहा था। इसके साथ ही शासकीय दर से अधिक मूल्य पर यूरिया विक्रय किए जाने के संबंध में विक्रेता द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग द्वारा मेसर्स ओम प्रकाश मित्तल, उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

 

उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया कि जिले में उर्वरक की बिक्री, मूल्य एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसानों को निर्धारित शासकीय दर पर सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उर्वरक के मूल्य या वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close