तकनीक के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘ड्रोन दीदी’ हेमलता मनहर बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल

 

जांजगीर-चांपा, 25 अगस्त 2026। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोड़ी की हेमलता मनहर आज आधुनिक कृषि तकनीक और महिला आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं। कभी घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली हेमलता ने नमो ड्रोन दीदी योजना से जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा दी और अब क्षेत्र में ‘ड्रोन दीदी’ के नाम से पहचान बना रही हैं।

 

हेमलता मनहर किसानों के खेतों में ड्रोन के माध्यम से नैनो उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रही हैं। इससे किसानों का समय और श्रम बच रहा है, वहीं हेमलता के लिए भी रोजगार और आय का नया अवसर तैयार हुआ है।

 

ड्रोन से खेती, सालाना 1 से 2 लाख रुपये की आय

 

हेमलता के अनुसार ड्रोन के माध्यम से कृषि कार्य करने से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 1 से 2 लाख रुपये तक की आय हो रही है। इस आय से वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग कर रही हैं।

 

उन्होंने बताया कि आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ समाज में मिली पहचान उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उनके अनुसार शासन की योजनाओं ने महिलाओं को घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर दिया है।

 

योजनाओं से बढ़ा आत्मविश्वास

 

हेमलता ने कहा कि नमो ड्रोन दीदी योजना ने उन्हें सम्मानजनक रोजगार का अवसर दिया, वहीं महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता रोजमर्रा की जरूरतों में संबल प्रदान कर रही है। इन योजनाओं से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत हो रही है।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे विष्णु भैया बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।”

 

हेमलता की सफलता अब गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है। आधुनिक तकनीक से जुड़कर उन्होंने यह साबित किया है कि अवसर और प्रशिक्षण मिलने पर ग्रामीण महिलाएं भी कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक अपनाकर रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई राह बना सकती हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close