
ब्रेकिंग न्यूज़:ब्लाक स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ टी एल एम मेले का आयोजन
पामगढ़ 05 नवंबर 2022//नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शून्य निवेश कबाड़ से जुगाड़ एफ एल एम के अंतर्गत टी एल एम निर्माण से विभिन्न प्रकार के नवाचारी एवं विभिन्न कौशलों को सीखने के लिए उपयोगी शिक्षक सहायक सामग्री टी एल एम मेले का आयोजन विकासखंड पामगढ़ में हुआ पूर्व में सभी 34 संकुलो में टी एल एम मेले का आयोजन हुआ ।जिसमे से चयनित TLM के साथ शिक्षक/शिक्षिकाए ब्लाक स्तर में उपस्थित हुए, जिसमे विभिन्न TLM जिसके अंतर्गत-भाषा, गणित, अनुभव आधारित, चित्र, कहानियां,बिगबुक,खिलौना निर्माण के माध्यम से व अन्य बहु-उपयोगी शिक्षण सामग्री तैयार कर जिससे बच्चों की समझ को स्पष्ट बनाने के लिए माडल का प्रदर्शन किया गया, भाषा विषय में प्रथम पुरस्कार प्राथमिक शाला बोहारडीह से श्री घनश्याम दिनकर द्वितीय पुरस्कार प्राथमिक शाला पिछड़ा वर्ग पामगढ़ से श्रीमती सुनीता राय को एव तृतीय श्रीमती पूर्णिमा पटेल प्राथमिक शाला बुंदेला भाठा का चयन किया गया इसी प्रकार गणित विषय में प्रथम सुश्री चुन्नी देवांगन प्राथमिक शाला देवरी से द्वितीय श्री सुरेश सिंह प्राथमिक शाला सुकुलपारा खरौद से एवं तृतीय पुरस्कार श्री रणधीर कश्यप प्राथमिक शाला पथर्रा पारा कोसा का चयन किया गया जिन्हे मुख्य अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र दिया गया इनके अतिरिक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र दिया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पामगढ़ के अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल जी एवं जनपद सदस्य दीनदयाल साहू ,श्रीमती मनीषा चौहान एवं श्री रमेश खरे जी श्री साव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए , जांजगीर डाइट के ब्लाक के प्रभारी श्री गोपेश साहू जी एवं श्री प्रद्युम्न शर्मा जी गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुभारम्भ छत्तीसगढ़ महतारी एवं सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर राज्यगीत के साथ किया गया , तत्पश्चात विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री जे के शास्त्री जी एवं खंड समन्वयक श्री दुष्यन्त भर्तृहरि ने उद्बोधन इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को गणितीय एवं भाषाई कौशल के विकास हेतु अध्यापन कराने में शून्य निवेश पर शिक्षण अधिगम सामग्री बनाकर प्रभावी अध्यापन कराने की बात कही एवं कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डाला , कार्यक्रम में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री सुचिता भोसले, श्री राजकुमार बंजारे व्याख्याता महामाया पामगढ़,श्री हेमन्त यादव प्राचार्य हायर सेकेंडरी लोहर्सी एवं समस्त शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक तिवारी जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में वॉलेंटियर के रूप में श्री मधुसूदन शर्मा, श्री चंद्र मोहन तिवारी, श्री भागवत खन्ना श्री हरनारायण कुर्रे, सत्येंद्र सिंह सुदामा प्रधान, इत्यादि शामिल थे।



