अरपा नदी अब संवरेगी मिले 48.97 करोड़ , मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक एकाउंट से दी इसकी जानकारी , विधायक शैलेष पांडेय ने जताया आभार

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 12 अगस्त2020। बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने बताया कि जिले के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग अरपा नदी में 12 महीने पानी रहे. इसे मद्दे को उन्होंने विधानसभा में उठाया था, जिसे मुख्यमंत्री भूपेश ने पूरा करते हुए 2 बैराज सेंशन कर दिया है. विधानसभा में अरपा नदी में 2 बैराज शिव घाट और पचरी घाट का वित्तीय अनुमोदन आ गया है. अब बिलासपुर में कार्य का शुभारंभ होगा. लगभग 100 करोड़ रुपये इस योजना में लगेंगे और अब अरपा में हमेशा पानी रहेगा. बिलासपुर का जल स्तर भी बना रहेगा. इसके लिए विधायक पांडेय ने मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री का आभार व्यक्त किया है. इसके साथ ही पूरे बिलासपुर वासियों को बधाई दी है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर जिले में अरपा नदी पर पचरीघाट के पास बैराज निर्माण के लिए 48 करोड़ 97 लाख 53 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं. इस योजना से जल संरक्षण, पेयजल एवं भू-जलसंवर्धन का कार्य किया जाना प्रस्तावित है. बैराज निर्माण के कार्य को पूर्ण कराने के लिए जलसंसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव कछार, जलसंसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है. बैराज निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं.

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close