उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दंतेवाड़ा में तैयारियों की समीक्षा की

 

दंतेवाड़ा, 11 सितंबर 2026। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को अभियान को सिर्फ जिला मुख्यालय तक सीमित न रखते हुए गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, स्वसहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने सभी कार्यक्रमों को तय समय पर पूरा करने और लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

 

गांवों तक होंगे कार्यक्रम

 

अभियान के कार्यक्रम जनपद, तहसील, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा की कहानी’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘जल जन सेवा संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ जैसी गतिविधियां होंगी।

लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन फील्ड में रहने को कहा

स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता कार्यक्रम और स्वच्छता एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 

दिनवार कार्यक्रम की तैयारी

 

कलेक्टर देवेश ध्रुव ने बैठक में जिले में चल रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्तर पर बैठकें लेकर दिनवार और तिथिवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

 

उप मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और तैयारियों की नियमित समीक्षा करने को कहा।

 

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ सिर्फ सरकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला न रहे, बल्कि सेवा, समर्पण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी के जरिए मजबूत करने का अवसर बने।

दो महीने से उलझी हत्या की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

बैठक में डीएफओ रामाकृष्ण रंगानाथा वाय., अपर कलेक्टर राजेश पात्र सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close