सूरजपुर के सरकारी स्कूलों में बच्चों ने अलग-अलग गतिविधियों में लिया हिस्सा, न्योता भोजन का भी हुआ आयोजन

 

रायपुर, 12 सितंबर 2026। शनिवार को सूरजपुर जिले के सरकारी स्कूलों में बैगलेस डे मनाया गया। इस दौरान बच्चों को रोज की पढ़ाई के साथ-साथ कई ऐसी गतिविधियों से जोड़ा गया, जिनसे उन्हें व्यवहारिक जीवन की जरूरी बातें सीखने का मौका मिला।

 

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील और जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जिले के सभी शासकीय स्कूलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें जनप्रतिनिधियों, पालकों और स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया।

 

बच्चों ने मिलकर की स्कूल की सफाई

 

बैगलेस डे पर स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बच्चों ने स्कूल परिसर और शौचालयों की सफाई की। इसके साथ ही गाजर घास हटाने, पाउच-पन्नी का सही तरीके से निस्तारण करने और पेयजल स्रोतों की सफाई जैसे काम भी किए गए।

 

इन गतिविधियों के जरिए बच्चों को साफ-सफाई, स्वास्थ्य और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

 

पेड़ बोलते तो क्या कहते…

 

बच्चों की रचनात्मकता बढ़ाने के लिए कई तरह की गतिविधियां कराई गईं। ‘पेड़ बोल सकते तो क्या कहते’ विषय पर बच्चों ने निबंध लिखे और अपनी कल्पना को कागज पर उतारा।

 

इसके अलावा पेपर क्राफ्ट में बच्चों ने कागज से नाव, हवाई जहाज, तितली और मेंढक जैसी आकृतियां बनाईं। वहीं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट गतिविधि में बेकार पड़ी चीजों से उपयोगी और सुंदर वस्तुएं तैयार की गईं।

 

खेलकूद में भी बच्चों ने दिखाया उत्साह

 

बैगलेस डे के दौरान बच्चों को खेल और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में भी शामिल किया गया। इससे बच्चों में आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को बढ़ावा मिला।

 

जन्मदिन पर बच्चों को कराया न्योता भोजन

 

इस अवसर पर स्कूलों में समुदाय की भागीदारी से न्योता भोजन भी कराया गया। माध्यमिक शाला कन्या रामानुजनगर में स्थानीय व्यवसायी श्रवण कुमार गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर संकुल समन्वयक जयप्रकाश बरेठा के साथ मिलकर बच्चों को न्योता भोजन कराया।

 

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

वहीं भैयाथान विकासखंड के प्राथमिक शाला शिवप्रसाद नगर में समुदाय के सहयोग से बच्चों को कॉपियां बांटी गईं। इसके साथ ही स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

 

अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण

 

बैगलेस डे के तहत आयोजित गतिविधियों की मॉनिटरिंग एडी शिक्षा, एडीपीओ समग्र, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसीसी, संकुल प्राचार्यों और संकुल समन्वयकों ने की। अधिकारियों ने स्कूलों का दौरा कर गतिविधियों को देखा और बच्चों व शिक्षकों को जरूरी मार्गदर्शन दिया।

 

बैगलेस डे का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबों तक सीमित न रखते हुए उन्हें स्वच्छता, रचनात्मकता, खेल, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी जैसी जरूरी बातें व्यवहारिक रूप से सिखाना है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close