
दीपावली पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खरीदे मिट्टी के दीये, स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देने की अपील
इन्टरस्टेट स्पोर्ट्स चेम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने किए उत्कृष्ट प्रदर्शन
जांजगीर-चांपा, 6 नवंबर 2026। दीपावली पर्व को देखते हुए स्थानीय कुम्हारों एवं ग्रामीण शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं शीतल महोबे ने स्थानीय कारीगरों से मिट्टी के दीये खरीदे। इस दौरान उन्होंने कारीगरों द्वारा तैयार किए गए मिट्टी के दीयों की सराहना करते हुए जिलेवासियों से दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि स्थानीय कारीगरों के बनाए उत्पाद खरीदने से उनकी मेहनत को सम्मान मिलेगा और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
स्थानीय कुम्हारों और ग्रामीण शिल्पकारों को सुविधा देने के लिए कलेक्टर ने जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर उन्हें मिट्टी के दीये बेचने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही दीये बेचने वाले कारीगरों से किसी भी प्रकार का कर या शुल्क नहीं लेने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा दीपावली के दौरान आयोजित हाट-बाजारों एवं स्थानीय आयोजनों में भी कुम्हारों और शिल्पकारों को प्राथमिकता से स्थान उपलब्ध कराने कहा गया है, ताकि उन्हें अपने उत्पादों के विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि इस दीपावली स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये और ग्रामीण शिल्पकारों से स्वदेशी उत्पाद खरीदकर उनकी आजीविका को मजबूत बनाने में सहयोग करें।



