ब्रेकिंग न्यूज़:परम पूज्य संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जयंती भव्य शोभायात्रा एवं सामुहिक पंथी नृत्य

पामगढ़// संत शिरोमणि गुरू घासीदास महाविद्यालय, छत्तीसगढ़ ज्ञान ज्योति स्कूल एवं कर्मफल पब्लिक स्कूल पामगढ़ ने सयुंक्त रूप से पामगढ़ के पावन भूमि में 18 दिसम्बर को परम पूज्य संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जयंती पर विशाल शोभायात्रा एवं सामूहिक पंथी नृत्य का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती प्रान्तिका भारद्वाज जी ,अध्यक्षता श्रीमती शंकुतला बनर्जी (संचालक स्कूल /कालेज), विशिष्ट अतिथि – कमला प्रसाद खुटे(पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सतनामी समाज पामगढ़), श्री सुखराम मधुकर( अध्यक्ष गुरू घासीदास सेवा समिति ससहा),श्री शिवदयाल खरे(अध्यक्ष गुरु सतगुरू सेवा समिति पामगढ़), श्री विभीषण पात्रे (ब्लाकअध्यक्ष ,सतनामी/सूर्यवंशी समाज पामगढ़), श्री मनमोहन अनंत (अध्यक्ष अजाक्स ब्लॉक इकाई पामगढ़), श्री राज कुमार दिनकर (प्रदेश महामंत्री, भीम रेजीमेंट छ.ग.), श्री अमित बौध्द (पूर्व विधानसभा प्रभारी , भीम आर्मी पामगढ़), श्री नवीन जांगडे (जिलाध्यक्ष छ.ग. मीडिया एसोसिएशन जांजगीर), श्री धनंजय दिब्य (अध्यक्ष, अशासकीय विद्यालय संघ ब्लॉक पामगढ़),श्री सत्य प्रकाश सोनवानी (ब्लाक अध्यक्ष यूथ सतनामी समाज छ.ग.ISSO) , श्री उमेश कांत (सचिव श्री महिला डेवलपमेंट फाउण्डेशन पामगढ़ ), श्री आशीष बंजारे (अध्यक्ष उत्कर्ष युवा समिति चंडीपारा)श्री चंदराम दिनकर (अध्यक्ष अधिवक्ता संघ पामगढ़), श्री देवनारायण खोटेल (अध्यक्ष सतगवां मेला समिति भदरा धाम) , श्री माखन आरले (प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदेश मितानिन संघ) , अतिविशिष्ट श्री फिरत राम बघेल, श्याम कुमार टण्डन, राम मधुकर, दिवाकर, गनेशी बंजारे , श्री मनोज पाण्डेय (प्राचार्य महाविद्यालय), श्री दिलीप कुमार सुमन ( प्राचार्य विद्यालय) श्री विनोद कुमार सिंह (प्राचार्य केपीएस स्कूल) एवं संस्था प्रमुख डां. राजाराम बनर्जी ( अध्यक्ष सतनामी समाज छ.ग.ISSO), श्री पी. के. दिब्य , श्री जोहित राम पटेल, श्री के.जे. राय, श्रीमती उषा दिब्य (सचिव), श्रीमती नमिता जीत राय (कोषाध्यक्ष), शिक्षक/शिक्षिकाएं,अभिभावकगण , क्षेत्रवासी एवं विद्यालय व महाविद्यालय के छात्र/छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रहे। अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी तैलचित्र पर पूजा आरती एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। बाबा जी का जयकारा लगातें हुए विशाल शोभायात्रा निकाली गई , जो बहोरिक चौक, सतनाम भवन व अम्बेडकर चौक से होते हुए पुनः महाविद्यालय मैदान पहुंचा। तत्पश्चात समस्त छात्र/छात्राओं, शिक्षक/शिक्षिकाओं, पालकगण,आगंतुकों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा हजारों की संख्या में ऐतिहासिक सामूहिक पंथी नृत्य किया गया। संस्था प्रमुख डॉ. राजाराम बनर्जी जी नें अपने उद्बोधन में बाबा जी के संदेश ” मनखे-मनखे एक समान” सतनाम के संदेश को जन-जन तक पहुचाने को कहा। मुख्य अतिथि श्रीमती प्रान्तिका भारद्वाज जी ने बाबा जी के जीवन संघर्षो व उनके द्वारा किये गए महान कार्यों को बताते हुए “सत्य ही मानव का आभूषण है” जिसे हमे अपने जीवन मे आत्मसात करने को कहा।

श्री पी.के. दिब्य जी ने बाबा जी के उपदेशों पर प्रकाश डाला। अंत मे श्री जे.आर.पटेल जी द्वारा समस्त मानव समाज को जयंती पर्व पर बधाई, शुभकामनाएं तथा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया गया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close