
PWD में बड़ा तबादला, 265 अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर देखे लिस्ट
सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को निवेश और कौशल विकास की सौगात, ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
बिलासपुर, 6 अक्टूबर 2026। लोक निर्माण विभाग (PWD) में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से 265 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।
तबादला सूची में अलग-अलग पदों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा सहायक अभियंता (सिविल) के तबादले हुए हैं।
इन पदों पर हुआ तबादला
– 142 सहायक अभियंता (सिविल)
– 22 सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी)
– 71 सहायक मानचित्रकार (सिविल)
– 10 अनुरेखक (सिविल)
– 20 डाटा एंट्री ऑपरेटर
इस तरह कुल 265 अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।
विभाग की ओर से यह प्रशासनिक फेरबदल कामकाज में कसावट लाने और लोक निर्माण से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।
तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
डाटा एन्ट्री ऑपरेटर स्थानांतरण आदेश सहायक मानचित्रकार स्थानांतरण आदेश अनुरेखक स्थानांतरण आदेश



