रोजगार मेले में पहले दिन 5,018 युवाओं ने कराया पंजीयन

‘कहानीकार’ कार्यशाला में शिक्षकों ने सीखी कहानी और कला से बच्चों को पढ़ाने की तकनीक

 

रायपुर, 7 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले में पहले दिन युवाओं की अच्छी भीड़ देखने को मिली। अलग-अलग जिलों से पहुंचे 5,018 युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया।

 

रोजगार मेले में शामिल 85 निजी कंपनियों और संस्थानों ने युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर प्रारंभिक चयन प्रक्रिया की। इस प्रक्रिया में 2 हजार से अधिक युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया है।

इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया में युवाओं ने लिया हिस्सा

 

नौकरी की तलाश में पहुंचे युवाओं ने अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की और इंटरव्यू समेत अन्य चयन प्रक्रियाओं में हिस्सा लिया।

 

रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं और नौकरी देने वाली कंपनियों को एक ही जगह पर लाना है, ताकि युवाओं को सीधे कंपनियों के सामने अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिल सके।

 

8 अक्टूबर को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

 

रोजगार मेले के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे।

 

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित युवाओं के लिए रोजगार की नई शुरुआत होगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close