पक्का घर, गैस कनेक्शन और नल का पानी मिलने से बदली ग्रामीण परिवार की जिंदगी

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया प्रतिमा का अनावरण, पंकज शर्मा को बताया पत्रकारिता की एक पीढ़ी के प्रेरणास्रोत

 

रायपुर, 7 अक्टूबर 2026। सरकार की योजनाओं का लोगों को कितना फायदा मिल रहा है, यह जानने के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने बुधवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दूरदराज के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली।

 

मंत्री श्री वर्मा ग्राम पंचायत माड़िंग पिड़िंग भूर्सा पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बन रहे मकान का निरीक्षण किया। यह मकान हितग्राही इन्द्र कुमार पिता मदन लाल के लिए वर्ष 2025-26 में स्वीकृत हुआ है। पक्के मकान के लिए परिवार को 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। साथ ही परिवार को मनरेगा के तहत 90 दिनों का रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

पक्का मकान मिलने से परिवार हुआ खुश

 

हितग्राही परिवार की श्रीमती हेमेश्वरी ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से उनके परिवार की स्थिति में काफी बदलाव आया है।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से परिवार को पक्का और सुरक्षित घर मिल रहा है। उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन मिलने के बाद चूल्हे के धुएं से राहत मिली है। वहीं जल जीवन मिशन के तहत घर में ही नल से पानी मिलने लगा है।

 

हेमेश्वरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता भी परिवार के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इस राशि का उपयोग घर की जरूरतों और बच्चों की देखभाल में किया जा रहा है।

 

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

 

ग्रामीणों से बातचीत के बाद मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जब किसी गरीब परिवार को पक्का मकान, गैस कनेक्शन, घर में पानी और महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलती है, तो इससे परिवार का जीवन बेहतर होता है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के आधार पर काम कर रही है और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close