जांजगीर-चांपा की सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस, आवास दिवस और चावल उत्सव

PWD में बड़ा तबादला, 265 अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर देखे लिस्ट

 

जांजगीर-चांपा, 7 अक्टूबर 2026। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बुधवार को रोजगार दिवस, आवास दिवस और चावल उत्सव का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम में ग्रामीणों को गांव के विकास से जुड़ी योजनाओं और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने में ग्रामीणों की भूमिका के बारे में भी बताया गया।

 

गांव के विकास की योजना में ग्रामीणों की होगी भागीदारी

 

रोजगार दिवस के दौरान ग्रामीणों से गांव की जरूरतों और विकास की प्राथमिकताओं को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि गांव में कौन-कौन से विकास कार्य जरूरी हैं, इसे तय करने में ग्रामीणों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

 

ग्राम पंचायतों में लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर ग्रामीण सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

 

375 तरह के कामों से मिलेगा रोजगार

 

कार्यक्रम में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में किए जा सकने वाले 375 अनुमेय कार्यों की जानकारी दी गई। इन कार्यों से गांव में विकास के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

 

ग्राम पंचायतों में पहले से स्वीकृत कार्यों को जल्द शुरू करने और अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

 

आवास निर्माण जल्द पूरा करने की अपील

 

आवास दिवस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों की स्थिति की जानकारी ली गई। हितग्राहियों से अपने अधूरे आवासों का निर्माण जल्द पूरा करने की अपील की गई, ताकि उन्हें जल्द पक्का मकान मिल सके।

 

चावल उत्सव में राशन व्यवस्था की जानकारी

 

वहीं चावल उत्सव के दौरान ग्रामीणों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न और राशन वितरण की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई।

 

इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, गांव के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और आवास निर्माण को गति देना रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close