
ब्रेकिंग न्यूज़:संविधान के सिद्धांतों का पालन करना हमारा दायित्व – मनोज कुमार साहू प्राचार्य
माध्यमिक विद्यालय तनौद विकासखण्ड पामगढ़ में शासन के निर्देशानुसार प्राचार्य मनोज कुमार साहू के नेतृत्व में विद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षिकाओं, बी एड के प्रशिक्षार्थियों, लक्ष्मणेश्वर शासकीय महाविद्यालय खरौद के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको एवं छात्र/छात्राओं ने सामुहिक रुप से भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन कर शपथ ली।इस अवसर पर प्राचार्य मनोज कुमार साहू ने कहा कि संविधान दिवस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद करना बेहद जरूरी है क्योंकि संविधान निर्माण में उनकी सबसे अहम भूमिका रही।यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देशका आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है।जहाँ संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते है वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियों भी याद दिलाते है।
और संविधान के सिद्धांतों का पालन करना हमारा दायित्व है।संविधान दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को इस अवसर पर पुरुस्कृत किया गया। संविधान दिवस के इस अवसर पर श्री मती सुप्रिया आनंद सिन्हा, संतोष कुमार साहू, श्री मती पुष्पा पटेल,दिलेसर सिंह राज,श्याम सिंह कोर्राम, गिरिवर सिंह टंडन, श्री मती श्यामा देवी पटेल, श्री मती तुलसी साहू,श्री मती प्रिया पाटले,धनेश्वरी साहू, केशव आदित्य ,मनहर सर,बी एल यादव, संजय कुमार चौधरी, विजय कुमार कश्यप, मोती लाल कश्यप, कन्हैया लाल साहू,विपिन कुमार सेठ,जितेन्द्र कुमार महिपाल सहित बी एड के प्रशिक्षार्थी, लक्ष्मणेश्वर शासकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक,विद्यालय के छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।