खोखरी में चेकडैम निर्माण की होगी गुणवत्ता जांच, तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

बिलासपुर में ‘प्रारंभ–2026’ का शुभारंभ, नए फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

 

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत खोखरी में मनरेगा के तहत बनाए गए चेकडैम निर्माण की गुणवत्ता की जांच होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच सदस्यीय जांच दल गठित किया है। जांच दल को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

पांच सदस्यीय टीम करेगी निर्माण की जांच

 

चेकडैम निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी स्थिति की जांच के लिए गठित टीम में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता, जिला पंचायत के उप संचालक पंचायत, तकनीकी समन्वयक, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी और जनपद पंचायत पामगढ़ के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शामिल किया गया है।

 

जांच पूरी होने तक सामग्री भुगतान पर रोक

 

जानकारी के अनुसार, चेकडैम निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन निर्माण सामग्री का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। जिला पंचायत सीईओ ने जांच पूरी होने तक सामग्री मद के भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

 

अब जांच दल मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की जांच करेगा। तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close