सहसपुर लोहारा स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी और नेत्र जांच शिविर का उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

मंदिर की जमीन पर तीन साल तक कराया धान पंजीयन, ₹2.20 लाख बोनस राशि के अनियमित आहरण का मामला

 

कवर्धा। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा पहुंचकर सोनोग्राफी और नेत्र जांच शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में इलाज कराने पहुंचे मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

 

उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों का बेहतर इलाज करने तथा जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से पहुंचाने के निर्देश दिए।

अटल आरोग्य लैब और पोषण पुनर्वास केंद्र का भी लिया जायजा

 

निरीक्षण के दौरान विजय शर्मा ने अस्पताल परिसर में संचालित अटल आरोग्य लैब, पोषण पुनर्वास केंद्र और रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

 

रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जान

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद मरीज को कभी भी रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का काम करता है। उन्होंने आम लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और इस पुनीत कार्य में आगे आने की अपील की।

 

उन्होंने रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close