पामगढ़ ब्लॉक के लोहर्सी(खरोद) में कोरोना विस्फोट।।अब तक 83 कोरोना पोजीटिव,1 की मौत, 49 कोरोना संक्रमितों का कोविड – 19 हॉस्पिटल जांजगीर में चल रहा इलाज।।
जांजगीर – जिले की ब्लॉक पामगढ़ के लोहर्सी में अब तक 83 कोरोना के मरीज मिलने से जिले के साथ साथ प्रदेश में हड़कंप मच गया है।यह गांव बड़ा है जहां कुल 20 वार्ड है जिसमें से 6 वार्डों में वार्ड क्रमांक 6,9,12,14,17,18 में कोरोना ने अपना पैर पसार चुका है।
यहां कोरोना ने बीते 9 सितंबर को दस्तक दी और यहां कोरोना के केस मिलने का सिलसिला अब तक जारी है।सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग पामगढ़ की टीम प्रति दिन आती है जिसकी रिपोर्ट हर 4 दिनों में आती है,83 मरीजों में अब तक 1 की मौत हुई है,दो गंभीर अवस्था में थे जिनका इलाज जिला कोविड अस्पताल जांजगीर में किया गया जो स्वस्थ होकर वापस घर आ गए हैं,वहीं 49 संक्रमितों का भी इलाज जांजगीर में चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार बाकी 31 मरीजों को भी 19 सितंबर को एंबुलेंस से इलाज के लिए जांजगीर पहुंचाया जाएगा।आपको बतला दें कि उप स्वास्थ्य केंद्र लोहर्सी के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (आर एच ओ) आर जी भारद्वाज भी कोरोना पोजीटिव पाए गए इनके सहित कुल 3 लोग वर्तमान में होम आइसोलेशन में हैं जिनका इलाज घर में चल रहा है।इतने ज्यादा संक्रमित पाए जाने पर विभाग में हड़कंप मच गया है।ग्राम के सरपंच नरेंद्र तिवारी ने हमारे संवाददाता को बताया कि गांव में कोरोना के केसेस बढ़ रहे हैं,हर रोज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पामगढ़ से सैंपल लेने टीम आती है। सब सेन्टर और केसेस मिलने वाली जगह को सेनेटाइज़ किया जा रहा है।
गांव में मेडिकल दुकान को छोड़ कर सभी दुकानें बंद करा दी गई है।सभी को कहीं भी आने जाने नहीं दिया जा रहा है लॉक डाउन जैसा ही किया गया है।सबको घरों में रहने,हमेशा मास्क लगाने,फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने को कहा गया है।वहीं इधर कोरोना के बढ़ते क्रम के बाद भी लोग लापरवाह नजर आ रहे हैं।समझाइश के बाद भी लोग बिना मास्क के इधर उधर घूम रहे हैं तथा फिजिकल डिस्टेंस का भी पालन नहीं किया जा रहा है,लोग अपना जांच के लिए सैंपल नहीं दे रहे हैं जिससे गांव में पुलिस बल तैनात करने की मांग उठ रही है ताकि लोग सतर्क रहें,सावधान रहें,जांच टीम को अपना जांच के लिए सैंपल दें और यहां जल्द से जल्द कोरोना थम जाएं।