बिलासपुर संभाग के सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी
बिलासपुर 10 जुलाई 2020। शिक्षा संभाग बिलासपुर अंतर्गत सहायक शिक्षक (एल.बी) ई./टी. सवंर्ग डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड का 1 मार्च 2020 की स्थिति में 13 सहायक शिक्षक (एल.बी.) ई संवर्ग में एवं 42 सहायक शिक्षक टी. संवर्ग में इस प्रकार कुल 55 सहायक शिक्षक (एल.बी) की वरिष्ठता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर जिलों से दावा आपत्ति मंगाया गयी थी। जिसमें सहायक शिक्षक (एल.बी) ई./टी. संवर्ग के 02 नये आवेदनों पर दावा आपत्ति का निराकरण कर 01 नया नाम जोड़ा गया है।
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार के संभाग के सभी जिलों से प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण कर सूची में नया नाम जोड़ने के पश्चात् अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की गई है। यह सूची उनके कार्यालय के वेब पोर्टल jdeducationbsp.webs.com में देखी जा सकती है।
Live Cricket
Live Share Market