
ब्रेकिंग न्यूज़:ईको क्लब के विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई
पामगढ़ 05 नवंबर 2022/युवा एवं ईको क्लब के विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तनौद विकास खण्ड पामगढ़ में गठित युवा एवं ईको क्लब के छात्र/छात्राओं ने बैगलेस डे पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार साहू के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय प्रांगण एवं मैदान की साफ सफाई उत्साहपूर्वक कर स्वच्छता का संदेश दिया है।इसके साथ ही सभी छात्र /छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति हमेशा जागरूक रहने के लिए संकल्प भी लिये।। इस अवसर पर प्राचार्य मनोज कुमार साहू ने विद्यार्थियों को स्वच्छ और साफ रखने में अपनी भूमिका निभाने के लिए एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के प्रेरित किया।तथा स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बताया। इस स्वच्छता अभियान में विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार साहू, श्याम सिंह कोर्राम, चन्द्रदेव यादव,श्री मती तुलसी साहू ,श्री मती पुष्पा पटेल,श्री मती श्यामा देवी पटेल,श्री मती मधु अग्रवाल, धनेश्वरी साहू मनहर सर जितेन्द्र कुमार महिपाल एवं ईको क्लब के विद्यार्थी भूमिका कर्ष, ज्योति साहू,रजनी केंवट, सुमन प्रजाप्रति,वर्षा कर्ष,जानकी साहू, झेलमशिवा साहू,हिमांशु साहू,श्वेता आदित्य,मनीष साहू, भूमिका श्रीवास ,मधु यादव,रिंकी केंवट,विकास, राजेन्द्र, राहुल,वेदप्रकाश, ममता, मालती का सराहनीय योगदान रहा।



