कलेक्टर ने नगरपालिका गोठान का किया आकस्मिक निरीक्षण

 

कोण्डागांव, 24 मई 2023 l कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा नगर पलिका परिषद कोण्डागांव द्वारा मर्दापाल मार्ग पर बनाये गये गोठान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने सर्वप्रथम नगरपालिका गोठान के गोबर पेंट निर्माण ईकाई का निरीक्षण किया। जहां नगरपालिका सीएमओ दिनेश डे बताया कि गोधन न्याय योजनांतर्गत गोठान में खरीदी गये गोबर से अब तक 7368 लीटर गोबर पेंट बनाया गया है। जिससे विगत 03 से 04 माह में 17.5 लाख से अधिक के गोबर पेंट का विक्रय किया गया है। इस ईकाई का लोकार्पण 26 जनवरी 2023 को किया गया था। जिसकी कलेक्टर प्रशंसा की तथा इसके प्रयोग हेतु लोगों को प्रोत्साहित करने को कहा।

 

 

इसके अतिरिक्त सीएमओ द्वारा बताया गया कि यहां दैनिक रूप से गोबर खरीदी का कार्य किया जा रहा है। जिसका उपयोग वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए किया जा रहा है। कलेक्टर ने गोठान में कार्यरत महिलाओं से चर्चा करते हुए कार्य संबंधी जानकारी ली तथा गोठान में उपलब्ध वर्मी कम्पोस्ट तथा गोबर की गुणवत्ता की भी जांच की। कलेक्टर ने गोठान में पशुओं हेतु चारे एवं पानी की उत्तम व्यवस्था की सराहना करते हुए पशुओं का अवलोकन भी किया। उन्होने नगरपालिका अधिकारियों को कार्यरत समूहों के हितों को ध्यान में रखते हुए मूलभूत आवश्यकताओं की नियमित आपूर्ति करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर नगरपालिका सीएमओ दिनेश डे, उप अभियंता नगरपालिका संजय मार्कण्डेय, पीआईयू रिया तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close
16:10