वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सफाई अभियान में किया श्रमदान, केलो नदी को किया नमन

लमना गांव में ब्रिटेन के पर्यटकों ने देखा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण जीवन

 

रायगढ़, 24 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ के खर्राघाट में करीब 29.99 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की गई। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के साथ सफाई अभियान में श्रमदान भी किया।

 

वित्त मंत्री ने कहा कि सफाई केवल एक दिन का काम नहीं है। शहर और नदी-घाटों को साफ रखने में हर नागरिक की भूमिका जरूरी है। उन्होंने लोगों से केलो नदी और आसपास के सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील की।

 

इस दौरान वित्त मंत्री ने केलो नदी में डुबकी लगाकर नदी को नमन किया। उन्होंने कहा कि केलो नदी रायगढ़ की पहचान और लोगों की आस्था से जुड़ी है। इसलिए नदी और उसके आसपास के क्षेत्र को साफ और व्यवस्थित बनाने के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं।

 

8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन

 

खर्राघाट में करीब 8.50 एकड़ क्षेत्र में ऑक्सीजोन बनाया जाएगा। यहां बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही पार्किंग, पैदल चलने के लिए पाथवे, घाट और व्यायाम जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

 

यह क्षेत्र लोगों के लिए सुबह और शाम घूमने के साथ परिवार के साथ समय बिताने की जगह के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

 

शनि मंदिर से खर्राघाट तक बदलेगी तस्वीर

 

परियोजना के तहत शनि मंदिर से खर्राघाट पुल तक करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

 

इसमें सड़क का सुधार, नाली निर्माण, पैदल पथ और नदी किनारे का सौंदर्यीकरण शामिल है। पचरी घाट का भी सुधार किया जाएगा और उसे पाथवे से जोड़ा जाएगा। शनि मंदिर के पास तिराहे को चौड़ा कर यातायात व्यवस्था बेहतर करने की योजना है।

 

ऑक्सीजोन और घाट के बीच आने-जाने की सुविधा के लिए मौजूदा पुल के नीचे अंडरपास (बॉक्स कल्वर्ट) भी बनाया जाएगा।

 

दो साल में पूरा होना है काम

 

इस परियोजना के लिए सीएसआर मद से 29.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। कार्य की अनुबंधित राशि 26.39 करोड़ रुपये है। कार्यादेश 24 जून 2026 को जारी किया गया था और काम को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

वित्त मंत्री ने कहा कि कोशिश की जाएगी कि काम तय समय से पहले पूरा हो और लोगों को इसका लाभ मिले।

रायगढ़ में बढ़ेंगे हरित क्षेत्र

 

वित्त मंत्री ने बताया कि रायगढ़ में विकास के साथ पर्यावरण को भी महत्व दिया जा रहा है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में गार्डन और ऑक्सीजोन विकसित किए जा रहे हैं। आने वाले पांच वर्षों में रायगढ़ में 10 से अधिक ऑक्सीजोन विकसित करने का लक्ष्य बताया गया।

 

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

 

‘लोकल फॉर वोकल’ प्रदर्शनी भी लगी

 

कार्यक्रम के दौरान ‘लोकल फॉर वोकल’ प्रदर्शनी भी लगाई गई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली।

 

खर्राघाट में होने वाले इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद यहां लोगों को बेहतर सड़क, घाट, हरियाली, पैदल घूमने और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close