शिवरीनारायण और राहौद में चला सफाई अभियान, प्लास्टिक के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

चेकडेम से रुका पानी, किसानों को मिली खेती में मदद

 

जांजगीर-चांपा, 24 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल में जिले के शिवरीनारायण और राहौद में तालाबों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलकर श्रमदान किया।

 

नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के बटुआ तालाब और नगर पंचायत राहौद के वार्ड क्रमांक 14 के नागमचा तालाब में सफाई अभियान चलाया गया। लोगों ने तालाब और उसके आसपास जमा कचरे को हटाकर जल स्रोतों को साफ रखने का संदेश दिया।

अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि तालाब, नदी और दूसरे जल स्रोतों को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है। लोगों से तालाबों में कचरा नहीं डालने और पानी का सही तरीके से उपयोग करने की अपील की गई।

 

इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और इसके स्थान पर पर्यावरण के अनुकूल चीजों का उपयोग करने की अपील की गई।

 

अभियान में नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष राहुल थवाईत, नगर पंचायत राहौद की अध्यक्ष प्रतिभा कश्यप, उपाध्यक्ष गयाराम चंदेल, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

 

अभियान के जरिए लोगों को साफ संदेश दिया गया कि स्वच्छ तालाब, साफ वातावरण और पानी की सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close