
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे सक्ती, हेलीपेड पर हुआ भव्य स्वागत
दो महीने से उलझी हत्या की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
सक्ती, 11 सितंबर 2026। कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सक्ती जिले के दौरे पर पहुंचे। वे हेलिकॉप्टर से जेठा कॉलेज ग्राउंड स्थित हेलीपेड पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी सक्ती पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री के आगमन पर हेलीपेड में उनका जोरदार स्वागत किया गया। 50 सदस्यीय सिद्धेश्वरनाथ महिला कर्मा पार्टी ने मनमोहक प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वागत के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन समेत अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सभी ने गुलदस्ता भेंट कर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का सक्ती जिले में स्वागत किया। इस दौरान हेलीपेड पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्वागत की तैयारियां भी पूरी रखी गई थीं।
केंद्रीय मंत्री के सक्ती दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला।



