राहौद में बस से उतरते ही लुट का शिकार हुआ किसान,ढाई लाख रुपए की दिन दहाड़े लूट

पामगढ़ / राहौद नगर पंचायत का कर्मचारी ढाई लाख रुपए की लूट का शिकार हो गया। पल्सर बाइक में सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया है, इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, पुलिस के चारों ओर नाकेबंदी कर दी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार राहौद निवासी गोपेश्वर कुमार पटेल 50 वर्ष नगर पंचायत राहौद कार्यालय में संविदा कर्मचारी है और पेशे से किसान है जो शुक्रवार को पैसा निकालने के लिए पामगढ़ स्थित एसबीआई बैंक पहुंचा था और वहां से ढाई लाख रुपए निकाले। इसके बाद वापस बस पर सवार होकर जा रहा था और राहोद पहुंचा ही था कि जैसे ही बस उतरा पल्सर बाइक में सवार दो युवक अचानक से उसके पास आए और उसके हाथ से रूपयो से भरा थैला छीनकर भाग निकले। प्रार्थी कुछ देर के लिए हक्का-बक्का रह गया, बाद में उसने शोर मचाया लेकिन तब तक लुटेरे वहां से फरार हो चुके थे, प्रार्थी किसी तरह थाने पहुंचा और अपने साथ हुई लूट की घटना की जानकारी दी,

 

जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और आसपास थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर और उपयोगी पतासाजी की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक से भागते नजर आ रहे हैं, बहरहाल दिनदहाड़े हुई लूट की घटनासे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close