जांजगीर-चांपा: ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला अंतरजिला गिरोह पकड़ाया, एंबुलेंस बनाकर करते थे चोरी का माल परिवहन, 6 आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का माल जब्त

 

 

जांजगीर चांपा///शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत ट्रांसफार्मरों से कॉपर वायर चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित अंतरजिला चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं लगातार पतासाजी के आधार पर गिरोह के 06 सदस्यों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कॉपर, एल्युमिनियम वायर, ट्रांसफार्मर, लोहे का एंगल, 04 मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त कटर मशीन ब्लेड, पाना-पेचिस सहित दो वाहन छोटा हाथी (CG-10 AS-5452) एवं बोलेरो एंबुलेंस (CG-10 AT-5255) बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 17 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी के माल की ढुलाई के लिए बोलेरो को एंबुलेंस के रूप में तैयार कर उपयोग करते थे, ताकि पुलिस एवं आम नागरिकों को भ्रमित किया जा सके और किसी को शक न हो मामले का पहला प्रकरण दिनांक 13-14 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात का है, जब रोड दुरपा के पास स्थापित पुराने ट्रांसफार्मर से करीब 230 किलोग्राम कॉपर चोरी होने की रिपोर्ट मनोज कुमार सोनी, कनिष्ठ यंत्री, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, वितरण केंद्र केरा द्वारा थाना शिवरीनारायण में दर्ज कराई गई। इसी क्रम में 22 जनवरी 2026 को धनंजय यादव द्वारा लोहर्सी के पास लगे ट्रांसफार्मर से करीब 200 किलोग्राम कॉपर वायर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 21/2026 एवं 48/2026 धारा 303(2), 3(5) BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार जांच की गई। विवेचना के दौरान सूचना मिली कि एक आपराधिक गिरोह पूर्व में भी इसी प्रकार की घटनाओं में संलिप्त रहा है। सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी निवासी रिस्दा, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ संगठित रूप से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कथनानुसार गिरोह पहले क्षेत्र में घूम-घूमकर ट्रांसफार्मर व केबल की रेकी करता था, मोबाइल से फोटो लेकर योजना बनाता था और फिर रात्रि में पिकअप वाहन एवं बोलेरो एंबुलेंस का उपयोग कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के बाद कॉपर वायर को मुख्य आरोपी के कबाड़ में खपाया जाता था पुलिस के अनुसार आरोपियों ने थाना मुलमुला, अकलतरा क्षेत्र सहित अन्य गांवों में भी एल्युमिनियम केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। साथ ही बलौदाबाजार एवं बिलासपुर जिले में भी पूर्व में चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया गया है। प्रारंभिक जांच में गिरोह की संलिप्तता करीब 10 से अधिक वारदातों में सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अमर बाबू एवं उसके अन्य साथियों के खिलाफ पूर्व में भी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के थाना भाटापारा ग्रामीण एवं थाना गिधौरी में चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं। वहीं जिला बिलासपुर के थाना मस्तूरी एवं पचपेड़ी में भी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। लगातार कई मामलों में संलिप्तता एवं संगठित रूप से अपराध किए जाने के कारण आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धारा 111 BNS भी जोड़ी गई है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 1. मुख्य आरोपी अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी (26) निवासी रिस्दा परसाडीह मोहल्ला वार्ड 01 थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

2. संतोष भास्कर (38) निवासी वार्ड 06 कोहरौदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

3. विरेन्द्र सुमन (39) निवासी वार्ड 12 खोरसी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

4. राज आर्यन वानी उर्फ छोटू वानी (20) निवासी वार्ड 01 रिस्दा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

5. अमन रात्रे (20) निवासी वार्ड 01 रिस्दा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

6. राज आर्यन उर्फ रोहित वानी (21) निवासी वार्ड 01 रिस्दा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर जब्त सामग्री ट्रांसफार्मर, कॉपर/एल्युमिनियम वायर, लोहे का एंगल, 04 मोबाइल, कटर मशीन ब्लेड, पाना-पेचिस, वाहन छोटा हाथी CG-10 AS-5452 एवं बोलेरो एंबुलेंस CG-10 AT-5255। जुमला कीमती करीब 17,30,000 रुपए इस कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि आर.पी. बघेल, नरेन्द्र शुक्ला, प्रआर विरेन्द्र टण्डन, आरक्षक शिवरायसागर, प्रवीण साहू, कुलदीप खुंटे, बलराम यादव, रामकुमार कश्यप, विश्वजीत आदिले, राघवेन्द्र घृतलहरे, दिनेश चौहान, शेषनारायण साहू, जयदीप भास्कर, टुकेश्वर डडसेना, यशवंत पाटले सहित थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close