
ब्रेकिंग न्यूज़:विद्यालय तनौद में विदाई समारोह का आयोजन
शासकीय उच़्चतर माध्यमिक विद्यालय तनौद विकास खण्ड पामगढ़ में विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार साहू के नेतृत्व में श्री घासीराम चौहान राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष पामगढ़ के मुख्य आतिथ्य एवं श्री राजेश साहूअध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति तनौद के अध्यक्षता में शाला परिवार की ओर से बी एड प्रशिक्षार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि श्री घासीराम चौहान एवं राजेश कुमार साहू द्वारा ज्ञ्यानदायिनी मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीपप्रज्वलित कर किया गया।तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों , शिक्षकों एवं बी एड के प्रशिक्षार्थियों का गुलदस्ते से स्वागत किया गया इस अवसर पर विदयार्थियों ने उत्साहपूर्वक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि घासीराम चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थी अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केन्द्रित करे।और अपना नाम रोशन करें।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने बी एड के प्रशिक्षार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षित अध्यापक अपनी प्रतिभा का उचित प्रदर्शन करने मे सक्षम रहता है।
अध्यापन एक कला है तथा अध्यापन को कुशलता पूर्वक निभाने लिए अध्यापक प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार साहू द्वारा शाला परिवार की ओर से अतिथियों तथा बी एड प्रशिक्षार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिता रंगोली, चित्रकला, खेल खो खो,कब्बडी मे भाग लिये विद्यार्थियों को बी एड प्रशिक्षार्थियों द्वारा पुरुस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष कुमार साहू द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे शिक्षक दिलेसर सिंह राज,संतोष कुमार साहू, श्याम सिंह कोर्राम, गिरिवर सिंह टंडन,जितेंद्र कुमार महिपाल सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



