
1 दिसंबर से वीबी-जी राम जी योजना के तहत शुरू होंगे कार्य, बिल्हा में मेटों को दिया गया प्रशिक्षण
जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
बिलासपुर, 28 नवंबर 2026। वीबी-जी राम जी योजना के तहत आगामी 1 दिसंबर से कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत बिल्हा में मेटों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यों के संचालन की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान मेटों को एनएमएमएस (NMMS) मोबाइल ऐप के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने, निर्माण एवं विकास कार्यों की जियो टैगिंग करने और मेट पंजी का नियमित संधारण करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही मोबाइल ऐप के सही उपयोग और कार्यों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के संबंध में भी जानकारी दी गई।
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद देवांगन ने मेटों को योजना के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों की उपस्थिति का सही रिकॉर्ड रखने और कार्यों के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सहायक भी उपस्थित रहे।



