जांजगीर-चांपा में 1 से 14 दिसंबर तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार, 0 से 6 वर्ष के बच्चों की होगी जांच

राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण पर कलेक्टर ने दिया जोर, लंबित मामलों के लिए चलेगा विशेष अभियान

 

जांजगीर-चांपा, 27 नवंबर 2026। जिले में बच्चों के पोषण स्तर की वास्तविक स्थिति जानने और कुपोषण की पहचान करने के उद्देश्य से 1 दिसंबर से 14 दिसंबर 2026 तक वजन त्यौहार 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापन किया जाएगा।

 

वजन त्यौहार के सफल आयोजन और आवश्यक तैयारियों को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के सभाकक्ष में जिले के सभी परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई।

 

प्रशिक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने निर्देश दिए कि वजन त्यौहार के अंतर्गत जिले के प्रत्येक 0 से 6 वर्ष तक के बच्चे का वजन और ऊंचाई मापना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए प्रतिदिन 3 से 5 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापन किया जाएगा।

 

किशोरी बालिकाओं की होगी हीमोग्लोबिन जांच

 

वजन त्यौहार के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण भी किया जाएगा। इसके माध्यम से बालिकाओं में एनीमिया (खून की कमी) की स्थिति का पता लगाया जाएगा।

 

अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों और ग्राम स्तर पर उपलब्ध शासकीय भवनों में दीवार लेखन कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।

 

सॉफ्टवेयर में दर्ज होगी बच्चों की जानकारी

 

प्रशिक्षण में वजन त्यौहार 2026-27 के लिए निर्धारित सॉफ्टवेयर के उपयोग की विस्तार से जानकारी दी गई। परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को आंगनबाड़ी केंद्रों के यूजर लॉगिन के माध्यम से बच्चों के वजन और ऊंचाई से संबंधित जानकारी दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया।

 

इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं की जानकारी भी सॉफ्टवेयर में सही तरीके से दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई।

 

प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सभी परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close