बिलासपुर 30 अगस्त 2020। सीपत थाना के थाना प्रभारी मानसिंह राठिया जी ने कोरोना के इलाज के दौरान आज सुबह 9:30 एम्स में दम तोड़ दिया है।
सीपत थाना प्रभारी मानसिंह राठिया जी की 26 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पोसेटिव आई था। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। जंहा उनका इलाज चल रहा था। लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।उनको शुगर व बीपी की समस्या भी थी। लगातार उन्हें सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी। डॉक्टरो के लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें नही बचाया जा सका। और आज सुबह उन्होंने एम्स हॉस्पिटल में दम जोड दिया। उनकी मौत से सारा पुलिस परिवार बेहत सदमे में है। जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित सभी अधिकारी/ कर्मचारियों ने उनकी मौत पर शोक प्रकट किया है।