
इफ्तार पार्टी में अमन चैन की दुआ – डॉ विनोद शर्मा
अकलतरा 30 अप्रैल 2022 । पवित्र माह रमजान के 27वे दिन अकलतरा नगर मुस्लिम सराय में बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा के द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के रोजेदारों के साथ अन्य समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।अकलतरा नगर मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा का स्वागत किया गया ।

डॉ शर्मा ने भी सभी रोजेदारों का अभिवादन किया और सभी ने मिलकर क्षेत्र के अमन, चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। उक्त कर्यक्रम में उनके साथ साहिद खान, फिरोज खान, इरशाद बाबा, कासिम सौदागर, असरफ मौलाना, याकूब खान, जेबुल खान, सलीम सौदागर, अनु खान, फिरोज भाई, रामाधार चुतर्वेदनी, गोविंद मित्तल,अभिषेक केडिया, विकास अग्रवाल, कुमार यादव, सुरेश जास्कर, प्रेम जांगड़े, राजेश सहिस, शेखर शर्मा, छोटू सोनवानी सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।


