बिलासपुर 08 अप्रेल 2021। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी व भाजपा मध्य मण्डल के अध्यक्ष अरविंद बोलर की सहमति से युवा मोर्चा मण्डल के अध्यक्ष आशीष तिवारी ने मध्य मण्डल की कार्यकारिणी क़ी घोषणा की है। जिसमे आशीष मिश्रा को महामंत्री की जवाबदारी सौपी गई है ।
आशीष मिश्रा 2008 से युवा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे है ,उनके द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना में रहकर लगातार अनेक सामाजिक कार्यक्रमो के माध्यम से सामाजिक सेवा व युवाओं के लिए कार्य किया जाता रहा है, उनके सराहनी कार्यों के लिए उन्हें 3 बार सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार प्राप्त हो चुका है । पूर्व में वे भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया का दायित्व भी सम्भाल चुके । उनके लंबे राजनीति अनुभव व युवाओं के बीच लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें यह जवाबदारी सौपी गई है।
आशीष को महामंत्री बनाये जाने पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविंद बोलर, पार्षद बन्धु मौर्य, पूर्व युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अमरदीप बोलर, सन्तोष देवांगन ,बलराम हरियाणी , योगेश बोले ,छेदी कश्यप ,रवि मोहोड़ ,बिंदा कश्यप ,रामेश्वर भोई , धनेश रजक ,मो मुज़फ्फर हुसैन आदि भाजपा नेताओं ने प्रशन्नता व्यक्त की है ।
आशीष मिश्रा ने महामंत्री बनाये जाने पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री व बिलासपुरविधायक अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, मण्डल अध्यक्ष अरविंद बोलर,पार्षद विनोद सोनी, बन्धु मौर्य समेत सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया है।